Monday, March 9, 2009

कविता

कविता - दिल की बात , इश्वर की सौगात, अपने हालात
कविता - ख़ुद से मुलाकात , विचारों की एक रातशब्दों की बिसात
कविता - एक सुबह नई, कभी जो सुनी थी है बात वही, ना कुछ ग़लत हर बात सही
कविता - पुरानी बात अनकही, एक मुलाकात अनकही , सुहानी याद अनकही
कविता - अपना विश्वास , बिता मधुमास , हर लम्हा खास
कविता - शुध्ध उपहास , खुला हास (हास्य ), एक आभास
कविता - एक आशा , छुपी निराशा , अपनी भाषा
कविता - कुछ चुप चुप , कुछ गुप चुप , पर सब कुछ

1 comment:

  1. बहुत बढिया!!!!
    कविता-- सुखे मुंह मे शक्कर गोली, पूरण-पोळी,या गटागट की गोली ,
    कविता--एकाकी की हमजोली,मन की होली,बिना बिन्दी की रंगोली ।

    ReplyDelete